जमशेदपुर: कदमा में पुरानी रंजिश को लेकर बड़ा बवाल, मारपीट के बाद तीन राउंड फायरिंग से दहशत
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामजनम नगर स्थित बिहारी बस्ती में बुधवार रात को भारी बवाल हो गया। यहाँ पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।
इस दौरान मारपीट के बाद तीन राउंड फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में तीन युवक बाल-बाल बच गए, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मरीन ड्राइव के पास बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला
घटना के संबंध में रामजनम नगर निवासी समीर नाग ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, वह अपने दोस्त सन्नी गुप्ता और विकास तांती के साथ मरीन ड्राइव हाईवे के नीचे स्थित शौचालय के पास खड़ा था। इसी बीच दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर छह युवक वहां पहुंचे। वे पुराने विवाद को लेकर तीनों दोस्तों के साथ गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
जान से मारने की नीयत से चलाई तीन गोलियां
पत्थरों के इस हमले में समीर नाग के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जबकि उसके दोनों साथी भी चोटिल हुए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के बीच आसू कर्मकार नामक युवक ने जान से मारने की नीयत से तीन राउंड फायरिंग की। हालांकि, निशाना चूकने की वजह से गोली किसी को नहीं लगी और तीनों युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
इलाके में भय का माहौल, पुलिस जांच में जुटी
इस फायरिंग की घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। शिकायत मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस मामले की छानबीन और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Crow News: आपकी विश्वसनीय खबर
हमारा उद्देश्य Crow News के माध्यम से आप तक सबसे सटीक और निष्पक्ष Hindi news पहुँचाना है। चाहे वो Jharkhand News हो या फिर Jamshedpur News से जुड़ी ताज़ा अपडेट, हम हर घटना पर पैनी नज़र रखते हैं। हमारे साथ जुड़ें और जानें हिंदी समाचार (Hindi Samachar) सबसे पहले। राज्य और शहर की हर छोटी-बड़ी सटीक खबरों के लिए बने रहें Crow News के साथ!