जमशेदपुर: मानगो चेपापुल के पास तेज रफ्तार ऑडी कार मैरेज हॉल की दीवार से टकराई, बड़ा हादसा टला !

जमशेदपुर के मानगो चेपापुल के पास मैरेज हॉल की दीवार से टकराई ऑडी कार

जमशेदपुर: मानगो स्थित चेपापुल के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑडी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मैरेज हॉल के दीवार में जा टकराई इस घटना में मैरेज हॉल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और कार को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पारडीह की ओर से मानगो की तरफ आ रही थी और कार की रफ्तार काफी तेज थी। चेपापुल के समीप चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सीधे मैरेज हॉल की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले गई है।

#Jamshedpur #Mango #AudiAccident #RoadAccident #JharkhandNews #CrowNews

Share:

Crow News