साहिबगंज में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में झारखंड पुलिस जवान समेत 2 की मौत, 2 गंभीर
झारखंड: साहिबगंज स्थित बोरियो थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ मुख्य मार्ग के चतरा धोगड़ा गांव के समीप दो मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार में दो लोगों की मौत हो गई साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल लोगों का इलाज सीएचसी बोरियो में कराया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक में एक झारखंड पुलिस का जवान भी शामिल है।
#Sahibganj #Borio #RoadAccident #JharkhandPolice #BikeAccident #JharkhandNews #BreakingNews
Share: