जमशेदपुर: विश्व रक्तदाता दिवस पर 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स ने लगाया रक्तदान शिविर, 31 जवानों ने किया रक्तदान
जमशेदपुर: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने सदर अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रक्तदान शिविर में कुल 31 अधिकारियों और जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया।
रक्तदान एक महान सेवा, जिससे बचाई जा सकती है जान: कमांडेंट राजीव कुमार

इस मौके पर कमांडेंट राजीव कुमार ने रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।
कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी कौशल साधन गिरि, उप कमांडेंट वच्चानदेव कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋतुराज खाख सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
सदर अस्पताल के चिकित्सा दल का जताया आभार
106 वाहिनी ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सदर अस्पताल के चिकित्सकों और चिकित्सा दल का आभार जताया। वाहिनी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहित और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।