जमशेदपुर न्यूज़: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में बाबा लक्ष्मीनाथ आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की सराहना

बाबा लक्ष्मीनाथ आरोग्य संस्थान के उद्घाटन समारोह का दृश्य

जमशेदपुर: शहर के परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में गुरुवार को बाबा लक्ष्मीनाथ आरोग्य संस्थान का भव्य उद्घाटन किया गया। संस्थान का शुभारंभ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा ओपीडी भवन का फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब कोई धार्मिक संस्था स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जुड़ती है, तो वह समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन जाती है।

उन्होंने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाले चिकित्सक समाज के लिए वरदान हैं। भगवान के बाद डॉक्टर का स्थान होता है और यदि चिकित्सक मंदिर परिसर में आकर लोगों की सेवा करें तो यह अत्यंत पुण्य का कार्य है।

समारोह में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक

समारोह में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. उमेश खान, डॉ. नकुल चौधरी, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर, टेल्को कंपनी के पूर्व प्रबंधक चंदेश्वर खान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय खान तथा समाजसेवी शिव शंकर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मौके पर उपस्थित अतिथियों ने आरोग्य संस्थान की स्थापना को जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की। साथ ही चिकित्सकों द्वारा समाज के प्रति दिए जा रहे योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण मंदिर समिति के अध्यक्ष

कार्यक्रम का स्वागत भाषण मंदिर समिति के अध्यक्ष मानस कुमार मिश्रा ने दिया। संचालन महासचिव चंद्रशेखर झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सरोज मिश्रा, डॉ. त्रिपुरा झा, अमोल कुमार मिश्रा, मिथिला संस्कृति परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, ललन चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आरोग्य संस्थान के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई है।

Share:

CROW News