जमशेदपुर न्यूज़: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद
जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र में एक जून को रोड नंबर-3 स्थित सिब्तैन मस्जिद के समीप हुई फायरिंग मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी मुबारक अंसारी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम की पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया।
सिटी एसपी ललित मीणा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया
सिटी एसपी ललित मीणा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि फायरिंग की घटना में मुबारक अंसारी, मोहम्मद शफीक, तनवीर उर्फ इमरान उर्फ खेपा, महताब तथा तनवीर उर्फ समीर शामिल थे। घटना के बाद आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष जांच शुरू की गई थी।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 13 जून को आरोपी तनवीर उर्फ इमरान उर्फ खेपा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न जिलों में लगातार छापेमारी की गई।
पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच
पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच मुख्य आरोपी मुबारक अंसारी (24 वर्ष), निवासी रहमतनगर, कपाली ने 22 जून को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद न्यायालय से अनुमति मिलने पर पुलिस ने उसे 48 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने 7.65 एमएम की पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ खोखा बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, मुबारक अंसारी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।