जमशेदपुर न्यूज़: 28 जून को अर्पण परिवार का 11वां महा रक्तदान शिविर, गर्मी में रक्त संकट दूर करने का संकल्प

अर्पण परिवार के महा रक्तदान शिविर की बैठक

जमशेदपुर: गर्मी के मौसम में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अर्पण परिवार द्वारा 28 जून (रविवार) को 11वें महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में आयोजित होगा।

शिविर की तैयारियों को लेकर

शिविर की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक परिसर में अर्पण परिवार की बैठक हुई। बैठक में रक्तदाताओं के पंजीकरण, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों, प्रचार-प्रसार और शिविर की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

अर्पण परिवार के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा

अर्पण परिवार के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि अर्पण परिवार का संकल्प है कि गर्मी के मौसम में शहरवासियों को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए संगठन लगातार लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहा है।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे 28 जून को जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान करें और मानवता की इस पुनीत सेवा में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।

जमशेदपुर ब्लड बैंक के हेड संजय चौधरी ने कहा

जमशेदपुर ब्लड बैंक के हेड संजय चौधरी ने कहा कि गर्मी के दिनों में रक्त की मांग बढ़ जाती है, जबकि रक्तदाताओं की संख्या कम हो जाती है। ऐसे समय में अर्पण परिवार जैसे सामाजिक संगठनों की पहल बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अर्पण का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल है और इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिलेगी।

बैठक का संचालन जुगुन पांडे ने किया

बैठक का संचालन जुगुन पांडे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जीवन सिंहदेव ने प्रस्तुत किया।

बैठक में अखिलेश पांडे, बंटी सिंह, बिभाष मजूमदार, प्रिंस सिंह, घनश्याम भिरभरिया, सुमन कुमार, रंजीत कुमार, दीपक सिंह, सूरज बाग, कौशिक प्रसाद, संतोष यादव, सरबजीत सिंह टोबी, मनोज मुखी, सागर मुखी, कोला मुखी, सूरज पाल, विवेक कामत, विकास गुप्ता, कमलेश पाठक, देवाशीष झा, कार्तिक जुमानी, मनोज हलदर, विक्की तारवे, मोहन दास, मनु ढोके, रामा राव, राजू कुमार, सूरज साह, भोला दास, काशीनाथ प्रधान, आकाश गोप, आकाश मूर्ति, सौरव रजक सहित अर्पण परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

Share:

CROW News