जमशेदपुर न्यूज़: धारा 163 लागू होने के बाद सर्वदलीय बैठक स्थगित, सरयू राय ने जारी की सूचना

धारा 163 लागू होने के बाद सर्वदलीय बैठक स्थगित करने की जानकारी देते विधायक सरयू राय

जमशेदपुर: जमशेदपुर और आदित्यपुर में प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू किए जाने के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के लिए प्रस्तावित सर्वदलीय एवं सर्वसमाज प्रबुद्धजनों की बैठक स्थगित कर दी गई है।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को जारी सूचना में बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था में गिरावट के मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए बुधवार शाम 4 बजे बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में सर्वदलीय एवं सर्वसमाज प्रबुद्धजनों की सभा आयोजित की जानी थी।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने जमशेदपुर और आदित्यपुर में धारा 163 लागू करते हुए कार्यक्रम स्थगित करने का नोटिस जारी किया है। प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए प्रस्तावित सभा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

प्रशासन के निर्देशों का पालन

सरयू राय ने कहा कि प्रशासन के निर्देशों का सम्मान करते हुए सभा को स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक की अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों और समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ व्यापक चर्चा की जा सके।

Share:

CROW News