जमशेदपुर न्यूज़: साकची के कोचिंग हब में सुरक्षा पर बड़ा सवाल, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

साकची के कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

जमशेदपुर: साकची स्थित आलीशान टावर और सन कॉम्प्लेक्स में संचालित दर्जनों कोचिंग संस्थानों में रोजाना हजारों छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं, लेकिन भवनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सन कॉम्प्लेक्स में करीब 8 और आलीशान टावर में लगभग 11 कोचिंग संस्थान संचालित हैं।

इनमें किसी भी संस्थान में पर्याप्त फायर सेफ्टी व्यवस्था नहीं है

इनमें किसी भी संस्थान में पर्याप्त फायर सेफ्टी व्यवस्था नहीं है। इक्का-दुक्का कोचिंग संस्थानों ने केवल एक फायर एक्सटिंग्विशर लगा रखा है। इन भवनों में कोचिंग के साथ होटल, दुकानें, गोदाम और आवासीय फ्लैट भी संचालित हो रहे हैं।

आलीशान टावर में एक छोटे से स्थान पर 80 बच्चों के बैठने की क्षमता वाली लाइब्रेरी बना दी गई है। साथ ही, बिल्डिंग के पैसेज को भी घेरकर दुकानें बना दी गई हैं।

हाल के वर्षों में देशभर में कोचिंग संस्थानों में हुए हादसों के बावजूद

हाल के वर्षों में देशभर में कोचिंग संस्थानों में हुए हादसों के बावजूद यदि सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है, तो यह चिंता का विषय है। प्रशासन को हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल जांच और कार्रवाई करनी चाहिए।

क्या सभी कोचिंग संस्थानों के पास वैध अनुमति और फायर एनओसी है?

– क्या सभी कोचिंग संस्थानों के पास वैध अनुमति और फायर एनओसी है?

– क्या अग्निशमन विभाग और प्रशासन ने इन भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया है?

– मिश्रित उपयोग वाले इन भवनों में सुरक्षा मानकों की निगरानी कौन कर रहा है?

– अगर कोई बड़ा हादसा होता है, तो जिम्मेदार कौन होगा?

Share:

CROW News