जुगसलाई में अवैध हथियार गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने जुगसलाई क्षेत्र में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर गठित विशेष टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी स्थित रेलवे पुल के नीचे से जाहिद हुसैन उर्फ विक्की (25) और मो. रेहान हुसैन (19) को पकड़ा।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया एक लोडेड देशी पिस्टल, 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
जुगसलाई थाना में कांड संख्या 44/2026 के तहत बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार जाहिद हथियार सप्लायर और खरीदारों के बीच बिचौलिए का काम करता था तथा एक देशी पिस्टल 40 से 60 हजार रुपये में बेची जाती थी।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
जाहिद पर पहले से आर्म्स एक्ट और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और हथियार सप्लायरों की तलाश में जुटी है।
#JamshedpurNews #JugsalaiNews #IllegalArmsGang #ArmsSmuggling #ArmsAct #JamshedpurCrime #JharkhandCrimeNews #PoliceAction #IllegalWeapon #PistolSeized #JugsalaiPolice #BreakingNews #JharkhandNews #CrimeUpdate #PublicSafety #LawEnforcement #RegionalNews #SecurityAlert #NewsUpdate #CrimeReport