जमशेदपुर न्यूज़: महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराध के खिलाफ AIDSO का जागरूकता अभियान, राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल होने की अपील

जमशेदपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाते AIDSO के कार्यकर्ता

जमशेदपुर: महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) ने शुक्रवार को शहर के द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमंस में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्राओं, अभिभावकों और आम लोगों से संवाद कर 24 जुलाई 2026 को हैदराबाद में आयोजित होने वाले महिलाओं एवं बच्चियों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ अखिल भारतीय सेमिनार में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।

राष्ट्रीय सेमिनार में भागीदारी का आह्वान

अभियान का नेतृत्व AIDSO के प्रदेश अध्यक्ष समर महतो ने किया। उन्होंने कहा कि देशभर में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे समय में समाज के सभी लोकतांत्रिक और प्रगतिशील वर्गों, विशेषकर छात्र-युवाओं को संगठित होकर इस सामाजिक चुनौती के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाई कई मांगें

जमशेदपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाते AIDSO के कार्यकर्ता

समर महतो ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए केवल कठोर कानून बनाना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने, अश्लील फिल्मों और साहित्य के प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने तथा महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

छात्राओं को बताया सेमिनार का उद्देश्य

जमशेदपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाते AIDSO के कार्यकर्ता

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेमिनार के उद्देश्य और महत्व से अवगत कराया। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर AIDSO की प्रदेश सचिव मंडली सदस्य सोनी सेनगुप्ता, जिला उपाध्यक्ष झरना महतो, नगर अध्यक्ष सविता सोरेन, अपूर्व महतो सहित संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

CROW News