जमशेदपुर: चेन स्नेचिंग के बाद पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, जेएपी परिसर में अंधाधुंध फायरिंग के बाद एक आरोपी घायल
जमशेदपुर: शहर में सोमवार शाम चेन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार टेल्को थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही टेल्को, सिदगोड़ा समेत कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों का पीछा शुरू किया।
पीछा करने पर अपराधियों ने पुलिस पर चलाईं पांच राउंड गोलियां
बताया जा रहा है कि पीछा किए जाने के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। सूत्रों के मुताबिक भागने के क्रम में अपराधियों ने करीब पास राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद दोनों आरोपी सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर के पास झारखंड आर्म्ड पुलिस (जेएपी) परिसर में जा घुसे।
JAP परिसर में घेराबंदी कर दबोचे गए दोनों आरोपी, पिस्तौल और कारतूस बरामद
जेएपी परिसर में मौजूद जवानों और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। इस दौरान एक आरोपी के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और 10 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
Crow News: आपकी विश्वसनीय खबर
हमारा उद्देश्य Crow News के माध्यम से आप तक सबसे सटीक और निष्पक्ष Hindi news पहुँचाना है। चाहे वो Jharkhand News हो या फिर Jamshedpur News से जुड़ी ताज़ा अपडेट, हम हर घटना पर पैनी नज़र रखते हैं। हमारे साथ जुड़ें और जानें हिंदी समाचार (Hindi Samachar) सबसे पहले। राज्य और शहर की हर छोटी-बड़ी सटीक खबरों के लिए बने रहें Crow News के साथ!